Longest River in India in Hindi:- देश के बहने वाली नदियों के बारें में हर कोई जानना चाहता है, आज का यह लेख Bharat Ki 10 Sabse Lambi Nadi के बारे में लिखा गया है. आप भारत में बहने वाली सबसे बडी नदियों के बारे में जान सकते है, और नदियों के बारे में अपने ज्ञान को और बढा सकते है
Longest River in India in Hindi
Subject | सामान्य ज्ञान |
Topic | भारत की 10 सबसे बड़ी नदियां |
Article Category | General Knowladge |
Article Language | Hindi |
Top 10 Longest River in India in Hindi – हमारा देश भारत हमेशा से अपनी प्राकृतिक सुंदरता और यहां संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है, हमारे देश को पवित्र नदियों वाला देश भी कहा जाता है. हमारे देश में बहुत सारी नदिया प्रवाहित होती है, जो अपने में एक अनोखी बात है. नदिया हमेशा से भारत देश की पहचान रही है यही कारण रहा है हमारे देश में नदियों को जीवन रेखा और मां समान दर्जा दिया गया है जो कि यहां के निवासियों की प्यास बुझानें में अहम भूमिका निभाती है
अपने उद्गम के स्रोत के अनुसार, भारत में नदियों को दो श्रेणियों में बांटा गया है- हिमालयी नदियाँ और प्रायद्वीपीय नदियाँ। मूल रूप से, भारतीय नदी प्रणाली को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है- हिमालयी नदियाँ और प्रायद्वीपीय नदियाँ
भारत की अधिकांश नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं, और बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं. भारत में केवल तीन सबसे लंबी नदियाँ हैं जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हैं, सिंधु, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी नदियाँ हिमालय की नदियाँ हैं और महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी प्रायद्वीपीय नदियाँ हैं. Top 10 Longest River in India in Hindi का विवरण इस प्रकार है
Top 10 Longest River in India in Hindi
नदी | उद्गम | भारत में लंबाई (किमी) | कुल लंबाई |
गंगा | गंगोत्री हिमनद | 2510 | 2525 |
गोदावरी | त्र्यंबकेश्वर, महाराष्ट्र | 1465 | 1465 |
कृष्णा | महाबलेश्वर के पास, महाराष्ट्र | 1400 | 1400 |
यमुना | यमनोत्री हिमनद | 1376 | 1376 |
नर्मदा | अमरकंटक मध्य प्रदेश | 1312 | 1312 |
सिंधु | तिब्बत, कैलाश रेंज | 1114 | 3180 |
ब्रह्मपुत्र | तिब्बत | 916 | 2900 |
महानदी | सिहवा रायपुर छत्तीसगढ़ | 890 | 890 |
कावेरी | तालकावेरी, कर्नाटक | 800 | 800 |
ताप्ती | सतपुड़ा रेंज मध्य प्रदेश | 724 | 724 |
भारत की 10 सबसे बड़ी नदियां
हमनें लेख के शुरुआत में हमनें भारत की 10 सबसे लंबी नदियों के बारे में जाना, जिसे तालिका के माध्यम से क्रमबध्द किया गया है. अब हम Top 10 Longest River in India in Hindi के बारे में संक्षिप्त में जानने का प्यास करेंगें जो कि उन उम्मीदवारों के लिए ज्यादा लाभप्रद होगा जो कि प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए तैयारी कर रहे है.
1. गंगा नदी:-
गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है, जो कि हिमालय में उदय होते हुए, यह उत्तराखंड में गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है, गंगा भारत के एक-चौथाई क्षेत्र में बहती है. यह भारत और बांग्लादेश में कुल मिलाकर 2525 किलोमीटर (कि॰मी॰) की दूरी तय करती हुई उत्तराखंड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती है.
2. गोदावरी नदी:-
गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी है, और इसे ‘दक्षिणा गंगा’ के नाम से भी जाना जाता है, यह नदी महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर से निकलती है और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है, और 1465 किलोमीटर से अधिक की लंबाई को कवर करती हुई यह महाराष्ट, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से बहते हुए राजहमुन्द्री शहर के समीप बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है
3. कृष्णा नदी:-
कृष्णा नदी महाराष्ट्र में महाबलेश्वर के पास पश्चिमी घाट से निकलती है, यह भारत की सबसे महत्वपूर्ण प्रायद्वीपीय नदियों में से एक है. इसकी लम्बाई प्रायः 1400 किलोमीटर है, और यह दक्षिण-पुर्व राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है
4. यमुना नदी:-
Top 10 Longest River in India in Hindi- यमुना नदी गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी है, यमुना उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बंदरपूंछ चोटी पर यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है। यह 1,376 किमी की दूरी तय करते हुए उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों को पार करती है. प्रयाग में यमुना एक विशाल नदी के रूप में प्रस्तुत होती है और वहाँ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक किले के नीचे गंगा में मिल जाती है
5. नर्मदा नदी:-
नर्मदा नदी जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है, यह मध्य भारत की एक नदी और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवीं सबसे लंबी नदी है. यह गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है, और प्रायद्वीपीय भारत में पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे बड़ी नदी है मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे “मध्य प्रदेश की जीवन रेखा” भी कहा जाता है. यह अपने उद्गम से पश्चिम की ओर 1,312 किमी चल कर खंभात की खाड़ी, अरब सागर में जा मिलती है
6. सिंधु नदी:-
सिंधु नदी प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का जन्मस्थान है और इसका अत्यधिक ऐतिहासिक महत्व है। इसी महान नदी के नाम पर हमारे देश का नाम भी माना जाता है. सिंधु नदी मानसरोवर झील से निकलती है और लद्दाख, गिलगित और बाल्टिस्तान को पार करती हुई नदी फिर पाकिस्तान में प्रवेश करती है. सिंधु नदी की कुछ प्रमुख सहायक नदियों में काबुल नदी, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज नदी शामिल हैं. सिंधु नदी की कुल लंबाई 3180 किलोमीटर है। हालाँकि, भारत के भीतर इसकी दूरी केवल 1,114 किलोमीटर है
7. ब्रह्मपुत्र नदी:-
ब्रह्मपुत्र नदीब्रह्मपुत्र, भारत की प्रमुख नदियों में से एक, तिब्बत में हिमालय के अंगसी ग्लेशियर से निकलती है. वहां इसे यारलुंग त्सांगपो नदी के नाम से जाना जाता है. नदी अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत में प्रवेश करती है. आसाम घाटी में बहते हुए इसे ब्रह्मपुत्र और फिर बांग्लादेश में प्रवेश करने पर इसे जमुना कहा जाता है. पद्मा (गंगा) से संगम के बाद इनकी संयुक्त धारा को मेघना कहा जाता है, जो कि सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है.
8. महानदी:-
महानदी छत्तीसगढ़ तथा ओड़िशा अंचल की सबसे बड़ी नदी है, महानदी का उद्गम रायपुर के समीप धमतरी जिले में स्थित सिहावा नामक पर्वत श्रेणी से हुआ है. इस नदी का प्रवाह दक्षिण से उत्तर की तरफ है. दुनिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध हीराकुंड बांध का निर्माण ओडिशा में संबलपुर शहर के पास महानदी नदी पर ही किया गया है. महानदी का डेल्टा कटक नगर से लगभग सात मील पहले से शुरू होता है, और यहाँ से यह कई धाराओं में विभक्त हो जाती है तथा बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है.
9. कावेरी नदी:-
कावेरी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है. कावेरी कर्नाटक के कोडागु जिले के तालकावेरी में पश्चिमी घाट की तलहटी से निकलती है और यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों के माध्यम से दक्षिण-पूर्व दिशा में बहती है और बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु में मिल जाती है. कावेरी नदी को दक्षिण की गंगा के नाम से भी जाना जाता है.
ताप्ती नदी:-
ताप्ती नदी पश्चिमी भारत की प्रसिद्ध नदी है, यह मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पर्वतप्रक्षेपों के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती है और गुजरात स्थित खम्भात की खाड़ी, अरब सागर में गिरती है. ताप्ती नदी भारत की उन मुख्य नदियों में है जो पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती हैं
पढनें योग्य:-
› Sources Of Indian Constitution In Hindi
› प्रमुख चिन्ह एवं प्रतीक
› प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण्य
› India State And Capital In Hindi
› प्रमुख उपकरण एवं उनके कार्य
Note: Top 10 Longest River in India in Hindi
भारत की 10 सबसे लंबी नदियों के बारे में लिखे गए इस लेख को हमने बहुत से जगह जांचा है. यहां जो आंकडे दिखाए गए है उन्हें हमनें विश्वस्नीय स्त्रोतों से खोजबीन करने के बाद अपडेट किया है. हालांकि कुछ आंकडो में आपको Doubt हो सकता है. यदि इससे संबंधित आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके पूछ सकते है. हमें यदि इसके बारे में और सटीक जानकारी प्राप्त होती है तो Top 10 Longest River in India in Hindi को अपडेट करेंगें
YouTube चैनल | सब्सक्राईब करें |
Telegram चैनल | ज्वाईन करें |
Facebook पेज | लाईक करें |
Leave a Comment