THDC Engineer Recruitment 2022: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (अनुसूची ‘ए’ मिनी रत्न सरकारी पीएसयू) के द्वारा हाल ही में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और विशिष्ट शाखा (मास्टर डिग्री धारकों) में विभिन्न विषयों में इंजीनियरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। वे सभी उम्मीदवार जो योग्यता को पूरा करते है वे दिनांक 19 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। टीएचडीसी इंजीनियर भर्ती 2022 से सम्बंधित अन्य सभी विवरण आगे देखा जा सकते है।
THDC Engineer Recruitment 2022
तकनीकी क्षेत्रो में भर्ती होने के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के द्वारा अलग अलग ट्रेडो के अंतर्गत इंजीनियरों की भर्ती के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की गई है। THDC Engineer Recruitment Notification के अनुसार उमीदवार 109 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
टीएचडीसी इंजीनियर भर्ती 2022 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास तकनीकी शैक्षिक योग्यता का होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए किन किन पात्रताओं का पूर्ण होना आवश्यक है। इस सभी का विवरण इस प्रकार है।
टीएचडीसी इंजीनियर भर्ती 2022 – 109 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन
टीएचडीसीआईएल अनुसूची “ए” मिनी रत्न सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) है। यह टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), धुकवान लघु एचईपी (24 मेगावाट) और पाटन में 50 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाओं की कमीशनिंग के साथ 1587 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ देश में प्रमुख बिजली जनरेटर में से एक है। द्वारका में 63MW और कासरगोड में 50MW सौर ऊर्जा परियोजना एवं कंपनी की इक्विटी एनटीपीसी और ग्रुप के बीच साझा की जाती है।
THDC Engineer Recruitment Notification 2022
Department | THDC India Limited |
Post Name | Engineer |
Job Location | All India |
Total Vacancies | 109 |
Last Date to Apply | 19 August 2022 |
Application Mode | Online |
Category | Technical Jobs |
Official Website | thdc.co.in |
Important Dates – THDC Engineer Recruitment 2022
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 20 जुलाई 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19 अगस्त 2022 |
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2022 |
Age Limit
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के अनुसार उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में अतिरिक्त छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।
न्यूनतम आयु | – |
अधिकतम आयु | 32 वर्ष |
Application Fee
उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता है। अलग अलग श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क का विवरण तालिका में उल्लेखित है। आवेदन शुल्क का भुगतान किसी भी ऑनलाइन भुगतान विधि, डेबिट / क्रेडिट कार्ड आदि के द्वारा किया जा सकता है।
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | 600/- |
एससी / एसटी / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: | 00/- |
Qualification
मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से सम्बंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित स्नातक की डिग्री और अनुभव, पद अनुसार शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
THDC Engineer Vacancy Details
Post Name | Total Post |
Engineers (Civil) | 33 |
Engineers (Electrical) | 38 |
Engineers (Mechanical) | 31 |
Engineers (Specialized Branch) | 07 |
THDC Engineer Online Form 2022
- ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 जुलाई से 19 अगस्त 2022 तक केवल ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते है।
- आवेदन कैसे करना है? इसकी चरणबद्ध प्रक्रिया आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। जिसकी लिंक आगे दी गई है।
- THDC Engineer Bharti 2022 के लिए आवेदन करते समय सभी Documents अपने साथ रखें, जैसे शैक्षिक मार्कशीट, आधार कार्ड, निवाश प्रमाण पत्र, फोटो और अन्य शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र जैसे डिग्री या डिप्लोमा आदि
ध्यान देने योग्य:- ऑनलाइन आवेदन को सबमिट करने से पहले सारी जानकारी की पुन: जांच करे। यदि कोई गलती हुई है तो उसमें सुधार करें उसके बाद ही आवेदन को सबमिट करें। और आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़े, उसके बाद ही आवेदन करें।
➢ कर्नाटक बैंक क्लर्क का रिजल्ट 2022
➢ PSPCL Assistant Lineman Recruitment
➢ हरियाणा पुलिस होम गार्ड भर्ती 2022
➢ असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेडमैन रिजल्ट
टीएचडीसी इंजीनियर भर्ती 2022 से सम्बंधित किसी भी प्रकार के अपडेट को पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हो जिसका विवरण इस प्रकार है:
आवेदन करें | Click Here |
अधिसूचना | Click Here |
YouTube चैनल | Click Here |
Facebook पेज | Click Here |
Leave a Comment