SSC MTS Exam Pattern In Hindi 2022 – कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के द्वारा आयोजित होने वाली मल्टी टास्किंग स्टॉफ एमटीएस परीक्षा पैटर्न से संबंधित प्रश्न उम्मीदवार अक्सर इंटरनेट पर खोजते ही रहते है। इस आर्टीकल के माध्यम से हमने SSC Mts Exam Pattern 2022 In Hindi को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया है। एसएससी एमटीएस एग्जाम पैटर्न 2022 का विवरण इस प्रकार है।
एसएससी एमटीएस एग्जाम पैटर्न – SSC MTS Exam Pattern 2022 In Hindi
प्रत्येक वर्ष SSC मल्टी टास्किंग स्टॉफ एमटीएस की भर्ती करता है इसमें देशभर से लाखों अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन करते है और इसकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरु करते है। उम्मीदवारोंं को परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न और किस विषय से प्रश्न पूछे जाने है इसको ध्यान रखते हुए आयोग परीक्षा पैटर्न को नोटिफिकेशन में ही वता देता है। ताकि उम्मीदवारों को समझने में आसानी हो और वे तैयारी सही से कर सकें
SSC MTS Exam Pattern In Hindi 2022 का विस्तृत विवरण इस प्रकार है
SSC MTS Exam Pattern In Hindi 2022
आयोग दवारा आयोजित होने वाली एमटीएस लिखित परीक्षा दो भागों में होती है। जिसमें Paper I और Paper II शामिल होता है। जिसमें पेपर I कम्प्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार लिखित परीक्षा और पेपर II वर्णनात्मक प्रकार (descriptive type) का होगा
एसएससी एमटीएस एग्जाम पैटर्न 2022 में किन-किन विषयों से पेपर I और पेपर II में प्रश्न पूछे जाएगें किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएगें हर सही उत्तर पर कितने अंक और पेपर के लिए समय कितना मिलेगा इसका विवरण टेबल के माध्यम से समझा जा सकता है। जो कि इस प्रकार है
एसएससी एमटीएस एग्जाम पैटर्न 2022
पेपर I कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा:-
पार्ट | विषय | प्रश्नो की संख्या | अधिकतम अंक | समय अबधि | नेत्रहीन विकलांग ,सेरेब्रल पाल्सी उम्मीदवारों के लिए कुल समय अवधि |
I | सामान्य अंग्रेजी | 25 | 25 | 90 मिनट | 120 मिनट |
II | सामान्य बुद्धि और तर्क | 25 | 25 | ||
III | संख्यात्मक योग्यता | 25 | 25 | ||
IV | सामान्य जागरूकता | 25 | 25 |
पेपर II वर्णनात्मक प्रकार (Descriptive type)
विषय | अधिकतम अंक | समय अबधि | नेत्रहीन विकलांग ,सेरेब्रल पाल्सी उम्मीदवारों के लिए कुल समय अवधि |
अंग्रेजी में या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भी भाषा में लघु निबंध/पत्र | 50 | 30 मिनट | 40 मिनट |
महत्वपूर्ण जानकारी
उम्मीदवार ध्यान दें पेपर- I में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार – बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में सेट किए जाएंगे। आयोग तकनीकी व्यवहार्यता के अधीन क्षेत्रीय भाषाओं में अतिरिक्त रूप से प्रश्नों को सेट करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगा। पेपर- II केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो विभिन्न श्रेणियों के लिए पेपर- I में आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ को पूरा करते हैं।
पेपर- II वर्णनात्मक होगा जिसमें उम्मीदवार को अंग्रेजी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किसी एक भाषा में लघु निबंध/पत्र लिखना होगा। पेपर- II केवल अर्हक (उत्तीर्ण) प्रकृति का होगा और इसका उद्देश्य पद के समूह-सी के रूप में पुनर्वर्गीकरण और नौकरी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक भाषा कौशल का परीक्षण करना है।
यह भी देखें:-
- SSC MTS Syllabus in Hindi
- SSC MTS Selection Process in Hindi
- SSC MTS Eligibility in Hindi
SSC MTS Exam Pattern In Hindi 2022 से संबंधित यह जानकारी पसंद आइ हो तो इसे शेयर जरूर करे और आप इसी प्रकार के नये अपडेट के लिए आप हमसें सोसल मीडिया पर भी जुड सकते है, वहा इसी प्रकार के अपडेट समय समय पर दिए जाते है। जिसकी लिंक नीचे दी गई है
हमसे जुडें | |
Youtube से जुडे | सब्सक्राईब करे |
इंंस्टाग्राम से जुडे | फॉलो करे |
टेलीग्राम चैनल से जुडे | सब्सक्राईब करे |
फेसबुक पेज से जुडे | लाईक करे |
आप इन्हें भी पढ सकते है:
› महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान जीके हिंदी में देखें
› लेटेस्ट सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट देखें
› एग्जाम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न