MP PAT Application Form 2022: MPPEB के द्वारा प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट पी.ए.टी एग्जाम सत्र 2022 के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। वे सभी अभ्यर्थी जो MP PAT 2022 में आवेदन करना चाहते है, वे एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए, आयु सीमा, क्वालिफिकेशन, महत्वपूर्ण तिथियां,ऑनलाइन आवेदन आदि सभी का विवरण आगे दिया गया है।
MP PAT Application Form 2022
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अनुरोध पर कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में बी.एससी (कृषि, बागवानी, वानिकी) और बी.टेक (कृषि इंजीनियरिंग) में महाविद्यालयों में एडमिशन के लिए एमपी पी.ए.टी 2022 एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है ,
MP PAT Notification 2022 वे सभी योग्य और इच्छित उम्मीदवार जो पी.ए.टी.परीक्षा 2022 में शामिल होना चाहते है, वे दिनांक 31 अगस्त २022 से 14 सितम्बर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट @peb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है।
MP PAT 2022 Exam: Overview
Department | Madhya Pradesh Vyavsayik Pareeksha Mandal |
Exam Name | Pre Agriculture Test (PAT) 2022-23 |
Exam Location | MP |
Last Date to Apply | 14 Sep 2022 |
Application Mode | Online |
Category | Sarkari Exam |
Official Website | peb.mp.gov.in |
एमपी पी.ए.टी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू – @peb.mp.gov.in से ऑनलाइन आवेदन करें
आवेदन करने के लिए कुछ पात्रताओं का होना अनिवार्य है। इसका विवरण यहां दिया गया है। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी इन सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़े उसके बाद ही आवेदन करें। महत्वपूर्ण तिथियों, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन आदि से सम्बंधित विवरण इस प्रकार है।
Important Dates – MP PAT Application Form 2022
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 31 अगस्त 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 14 सितम्बर 2022 |
आवेदन संसोधन करने की प्रारंभिक तिथि | 31 अगस्त 2022 |
आवेदन संसोधन करने की अंतिम तिथि | 19 सितम्बर 2022 |
परीक्षा तिथि | 15 से 16 अक्टूबर 2022 |
Application Fee
एमपी पी.ए.टी 2022 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणियों के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान किसी भी ऑनलाइन विधि द्वारा किया जा सकता है। इसका विवरण तालिका में उल्लेखित है। जो की इस प्रकार है:
अनारक्षित | 500/- |
एससी / एसटी / ओबीसी | 250/- |
Age Limit
MP PAT 2022 में आवेदन करने के लिए और प्रवेश हेतु न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
MP PAT Qualification in Hindi:
बी.एस.सी. (आनर्स) कृषि, बी.एस.सी. (आनर्स) उद्यानिकी और बी.एस.सी. (आनर्स) वानिकी के लिए:
माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. की 10 + 2 की 12 वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा निम्न विषयों सहित उत्तीर्ण
(अ) विज्ञान समूह – अर्थात भौतिकी, रसायन एवं निम्न में से कोई एक (1) गणित (2) जीव विज्ञान
अथवा
(ब) कृषि समूह
(1) कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित
(2) फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र एवं पशुपालन एवं कुक्कुट पालन के तत्त्व
बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी):
भौतिकी, रसायन एवं गणित, अंग्रेजी विषय के साथ
MP PAT Online Form
- एमपी पी.ए.टी 2022 के ऑनलाइन आवेदन दिनांक 31 अगस्त २022 से 14 सितम्बर 2022 तक केवल ऑफिसियल वेबसाइट @peb.mp.gov.in के माध्यम से किए जा सकते है।
- आवेदन कैसे करना है? इसकी चरणबद्ध प्रक्रिया आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। जिसकी लिंक आगे दी गई है।
- MP PAT Application Form 2022 के लिए आवेदन करते समय सभी Documents अपने साथ रखें, जैसे शैक्षिक मार्कशीट, आधार कार्ड, निवाश प्रमाण पत्र, फोटो और अन्य शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र जैसे डिग्री या डिप्लोमा आदि
➢ MP PAT Syllabus In Hindi
➢ SSC Stenographer Vacancy 2022
➢ JKSSB Panchayat Secretary Syllabus
➢ ITBP Constable Pioneer Syllabus
ध्यान देने योग्य:- MP PAT Application Form 2022 को सबमिट करने से पहले सारी जानकारी की पुन: जांच करे। यदि कोई गलती हुई है तो उसमें सुधार करें उसके बाद ही आवेदन को सबमिट करें। और आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़े, उसके बाद ही आवेदन करें।
आवेदन करें | 31 Aug से |
अधिसूचना | Click Here |
YouTube चैनल | Click Here |
Facebook पेज | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):
एमपी पी.ए.टी 2022 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितम्बर 2022 है।
MP PAT 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिसियल वेबसाइट peb.mp.gov.in के माध्यम से किये जा सकते है। आवेदन करने की प्रक्रिया का उल्लेख इसी लेख में किया गया है।
MP PAT 2022 में आवेदन करने के लिए और प्रवेश हेतु न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
Leave a Comment