मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ एवं उनके उद्गम स्थल (MP Rivers)

मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ एवं उनके उद्गम स्थल: हमारा प्यारा भारत देश नदियों का देश भी कहा जाता है। यहां बहुत बड़ी और बहुत प्यारी नदियां प्रवाहित होती है। देश के हृदय स्थल में बसे मध्यप्रदेश भी अनेक नदिया प्रवाहित होती है। आज के इस लेख के माध्यम से हम मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ एवं उनके उद्गम स्थल के बारे में चर्चा करेंगे। यह टॉपिक उन छात्रों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है जो प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करते है या एमपी पटवारी, पुलिस, व्यापम आदि के लिए तैयारी कने वाले उम्मीदवारों को इनके बारे में जानकारी रट लेनी चाहिए।

एमपी में कई बड़ी नदिया प्रवाहित होती है और उनकी सहायक नदियां जो सारे राज्यों में प्रवाहित होती रहती है। आज मानव दखल के कारण अब अधिकतर नदियां बारहमासी नहीं रही केवल कुछ नदी ही बाकी है जिनमे कुछ मात्रा में जल अन्य मौसम में भी देखने को मिल जाता है। आइये Madhya Pradesh Ki Pramukh Nadiya के बारे में जानने का प्रयास करते है।

Madhya Pradesh Ki Pramukh Nadiya

मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ (MP Ki Pramukh Nadiya In Hindi)

मध्यप्रदेश की नदियों की बात की जाये तो इसमें छोटी और बड़ी दोनों प्रकार की नदिया शामिल है। इनमे से कुछ नदियाँ अपनी लंबाई, और पानी भराव की क्षमता के कारण जानी जाती है और राज्य में जीवन रेखा का कार्य करती है। मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों में नर्मदा, चम्बल, ताप्ती, सोन, बेतवा, तबा, क्षिप्रा, बेनगंगा, केन, सिंध, काली सिंध, पावती आदि नदी शामिल है।

नर्मदा मध्य प्रदेश के साथ देश की भी प्रमुख नदी है जो एमपी के साथ गुजरात में भी प्रवाहित होती है। यहां हम तालिका में केवल Madhya Pradesh Ki Pramukh Nadiyon Ke Naam ही शामिल करेंगे जो परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ एवं उनके उद्गम स्थल

प्रमुख नदियाँलम्बाई (किमी)उद्गम स्थलअवसान
नर्मदा1312अमरकंटक (अनूपपुर)खंभात की खाड़ी
(अरब साग में)
चम्बल965जानापाव (महू)यमुना नदी, इटावा (उ.प्र.)
ताप्ती724मुलताई (बैतूल)खंभात की खाड़ी
बेतवा480कुमरा गांव (रायसेन)यमुना नदी (यूपी)
क्षिप्रा195काकरी-बरडी पहाड़ी (देवास)चम्बल नदी
कालीसिंध416बागली (देवास)चम्बल नदी
तवा172महादेव पर्वत (पचमढ़ी)नर्मदा नदी
सिंध290सिरोंज (गुना)यमुना नदी
सोन780अमरकंटक (अनूपपुर)गंगा नदी

Madhya Pradesh Ki Pramukh Nadiyon Ke Naam

इस लेख के माध्यम से मध्यप्रदेश एमपी की प्रमुख नदियाँ एवं उनके उद्गम स्थल एवं कहाँ जाकर मिलती है इसके बारे में जानकारी देखी है। यहां जिन नदियों को सूचीबद्ध किया गया है वह मध्य प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए उपयोगी होगी

यदि आपको मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ (MP Ki Pramukh Nadiya In Hindi) से सम्बंधित आपका कोई प्रश्न या सुझाब हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। उम्मीदवार किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए इस पृष्ठ के संपर्क में भी बने रहें। साथ ही उम्मीदवार स्टडी मटेरियल, नवीनतम जॉब्सएडमिट कार्ड, और परीक्षा अलर्ट के संबंध में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

सम्बंधित लेख:

टेलीग्राम ज्वाइन करेंClick Here
YouTube चैनलClick Here
Facebook पेजClick Here

MP Rivers FAQs

Q. मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियां कौन-कौन सी है?

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों में नर्मदा, चम्बल, ताप्ती, सोन, बेतवा, तबा, क्षिप्रा, बेनगंगा, केन, सिंध, काली सिंध, पार्वती आदि नदी शामिल है।

Q. क्षिप्रा नदी का उद्गम स्थल कहा है?

क्षिप्रा नदी का उद्गम स्थल काकरी-बरडी पहाड़ी (देवास) में है।

Q. नर्मदा नदी कहाँ जाकर मिलती है?

नर्मदा नदी खंभात की खाड़ी (अरब सागर में) जाकर मिलती है।

Leave a Comment