मध्य प्रदेश का परिचय | Madhya Pradesh Ka Parichay in Hindi

मध्य प्रदेश का परिचय: मध्य प्रदेश के सामान्य ज्ञान की शुरुआत हम Madhya Pradesh Ka Parichay in Hindi से करने जा रहे है रहे है। यह सबसे पहला टॉपिक है जिसको कवर करना बेहद ही जरूरी है। इस लेख में में मध्य प्रदेश का सामान्य परिचय को उल्लेखित किया गया है और केवल महत्वपूर्ण जानकारी को ही उल्लेखित किया गया है जो सभी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण और उपयोगी है। आइये इसके बारे में जानने का प्रयास करते है।

Madhya Pradesh Ka Parichay in Hindi

मध्य प्रदेश भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो भारत के मध्य में स्थित है। इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पाँच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है।

मध्य प्रदेश का परिचय समझने के लिए हमे इस तालिका का का अनुशरण करना होगा जिसमे सारी जानकारी कम शब्दों में उल्लेखित है। इसका विवरण इस प्रकार है:

मध्य प्रदेश का परिचय (सामान्य विवरण):

मध्य प्रदेश का गठन01 नवंबर 1956
मध्य प्रदेश की राजधानीभोपाल
क्षेत्रफल3,08,252 वर्ग किमी
कुल ज़िले52 (52वाँ ज़िला- निवाड़ी)
राजभाषा हिंदी
अन्य भाषाएँ अन्य क्षेत्रीय भाषाएँ
मध्य प्रदेश लोक सभा की सीटे 29
राज्य सभा की सीटें 11
विधानसभा की संख्या230
कुल संभाग10
म.प्र. का राजकीय बृक्षबरगद
राजकीय पक्षीदूधराज
राजकीय पशुबारहसिंगा

मध्यप्रदेश एमपी के परिचय से समन्धित अन्य जानकारी:

हमे तालिका में जो भी जानकारी देखी है वह बेहद ही महत्ब्पूर्ण है। कुछ अन्य जानकारिया जो तालिका में उल्लेखित नहीं है उनको हम कुछ बिन्दुओ के आधार पर समझने की कोशिश करते है। जो सभी परीक्षाओ के हेतु उपयोगी है। जो की इस प्रकार है:

  • मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था, इसे भारत का हृदय या भारत का हृदय स्थल भी कहा जाता है
  • मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति 21°04′ उत्तरी अक्षांश से 26° 49′ उत्तरी अक्षांश तथा 74° 1′ से 82° 48′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।
  • मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। एवं इसकी सीमा 5 राज्यों से मिलती है, जिसमे उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है।
  • मध्य प्रदेश में उच्च न्यायालय जबलपुर में स्थित है। इसकी खंडपीठें इंदौर और ग्वालियर में स्थित है।
  • मध्य प्रदेश में झाबुआ जिला गुजरात और राजस्थान राज्य की सीमाओं को स्पर्श करता है। झाबुआ जिले में जनजातीय जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक है।
  • एमपी में कर्क रेखा 14 शिलों से होकर गुजरती है।
  • लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की स्थापना 1957 में ग्वालियर में हुई।
  • मध्य प्रदेश की राजकीय पफसल सोयाबीन है।
  • एमपी में स्थित नेपानगर का संबंध अखबारी कागज से है।
  • अलीराजपुर जिला में भीलों द्वारा प्रसिद्ध भगोरिया मेले का आयोजन किया जाता है
  • देश के कुल क्षेत्रफल में मध्य प्रदेश का प्रतिशत 9.38% है।

Madhya Pradesh Ka Parichay MCQ In Hindi:

हमे आशा है आपको मध्य प्रदेश का सामान्य परिचय (Madhya Pradesh Ka Parichay in Hindi) से सम्बंधित यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसको शेयर जरूर करें। और अन्य सभी जानकारी के लिए आप आगे देख सकते है।

सम्बंधित टॉपिक:

मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान (MP GK)
देश और दुनिया का सामान्य ज्ञान (Hindi GK)
मध्य प्रदेश के प्रमुख बांध
एमपी के प्रमुख महल
मध्य प्रदेश आरटीओ कोड की सूची

यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाब हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। उम्मीदवार किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए इस पृष्ठ के संपर्क में भी बने रहें। साथ ही उम्मीदवार स्टडी मटेरियल, नवीनतम जॉब्स, एडमिट कार्ड, और परीक्षा अलर्ट के संबंध में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेंClick Here
YouTube चैनलClick Here
Facebook पेजClick Here

Leave a Comment