SSC CPO Eligibility In Hindi: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी के द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलो जैसे बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के लिए के क्या-क्या पात्रता मानदंड है? इसकी जानकारी इस लेख के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। वे सभी उम्मीदवार जो इसके आवेदन करना चाहते है या भविष्य में आवेदन करेंगे वो SSC CPO SI Eligibility Criteria 2022 के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
विषय सूची
एसएससी सीपीओ एसआई के लिए योग्यता या पात्रता मानदंड
SSC CPO SI Eligibility Criteria in Hindi केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलो और दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनना आसान नहीं है। बहुत से युवाओ की चाहत होती है की वे भी सब–इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होकर देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त करें।
इसकी पात्रता के बारे में जानने के लिए इच्छुक उम्मीदवार इस लेख में यह सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है, जैसे की SSC CPO के लिए आयु सीमा क्या है, क्वालिफिकेशन क्या है? फिजिकल टेस्ट क्या होते है? शारीरिक मानक क्या होने चाहिए, मेडिकल आदि से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आज के लेख के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
SSC CPO Eligibility Criteria 2022 – Overview
Exam Department | Staff Selection Commission (SSC) |
Exam Name | SSC CPO SI Recruitment Exam |
Post Name | Sub-Inspector (SI) |
Category | Eligibility Criteria |
Language | Hindi |
Official Website | ssc.nic.in |

SSC CPO Eligibility In Hindi:
एसएससी सीपीओ एसआई पात्रता मानदंड के तहत हम बहुत से पहलुओं पर चर्चा करेंगे जिनका विवरण इस प्रकार है
SSC CPO SI Age Limit:
SSC CPO SI में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भर्ती के नियमो के अनुसार अतिरिक्त आयु में छूट दी जाएगी। इसका विवरण तालिका में देखा जा सकता है
न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
अधिकतम आयु | 25 वर्ष |
Age Relaxation
श्रेणी | आयु में छूट |
एससी/एसटी | 05 वर्ष |
ओबीसी | 03 |
भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) | अंतिम तिथि के अनुसार वास्तविक आयु से प्रदान की गई सैन्य सेवा की कटौती के 3 वर्ष बाद। |
विधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं और महिलाएं न्यायिक रूप से अपने पति से अलग हो गई हैं और जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की है। | 35 वर्ष की आयु तक |
विधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं और महिलाएं न्यायिक रूप से अपने पति से अलग हो गई हैं और जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की है। (एससी/एसटी) | 40 वर्ष की आयु तक |
विभागीय उम्मीदवार (अनारक्षित) जिन्होंने अंतिम तिथि को कम से कम 3 वर्ष की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की हो | 30 वर्ष की आयु तक |
विभागीय उम्मीदवार (ओबीसी) जिन्होंने अंतिम तिथि को कम से कम 3 साल की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की है। | 33 वर्ष की आयु तक |
विभागीय उम्मीदवार (एससी / एसटी) जिन्होंने अंतिम तिथि को कम से कम 3 साल की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की है। | 35 वर्ष की आयु तक |
SSC CPO SI Qualification:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। और केवल दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए पुरुष उम्मीदवारों के पास शारीरिक सहनशक्ति और मानक परीक्षणों के लिए निर्धारित तिथि के अनुसार एलएमवी (मोटर साइकिल और कार) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए
Physical Test (PET):
फिजिकल टेस्ट में केवल उन्ही उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने पेपर I में निर्धारति अंको के अनुसार अहर्ता प्राप्त की होगी उन्हें चयन प्रक्रिया के अंतर्गत फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। यह महिलाओ और पुरुष के लिए अलग-अलग होगा इसका विवरण इस प्रकार है
केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
100 मीटर की दौड़ | 16 सेकंड में |
1.6 किमी की दौड़ | 6.5 मिनट में |
3.65 मीटर लंबी कूद | 3 अवसरों में |
1.2 मीटर ऊंची कूद | 3 अवसरों में |
4.5 मीटर शॉट पुट (16 पाउंड) | 3 अवसरों में |
केवल महिला उम्मीदवारों के लिए:
100 मीटर की दौड़ | 18 सेकंड में |
800 मीटर की दौड़ | 4 मिनट में |
2.7 मीटर (9 फीट) लंबी कूद | 3 अवसरों में |
0.9 मीटर (3 फीट) ऊंची कूद | 3 अवसरों में |
शारीरिक मानक परीक्षण (सभी पदों के लिए)
उम्मीदवारों की श्रेणी | हाइट (सेमी) | सीना |
पुरुष अभ्यर्थि | 170 सेमी | 80 – 85 सेमी |
गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल प्रदेश, गोरखा, डोगरा, मराठा, कश्मीर घाटी, लेह और लद्दाख क्षेत्रों, उत्तर-पूर्वी राज्यों और सिक्किम के पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवार | 165 | 80 – 85 सेमी |
अनुसूचित जनजाति के सभी उम्मीदवार | 162.5 | 77 – 82 सेमी |
महिला उम्मीदवार | 157 | – |
गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल प्रदेश, गोरखा, डोगरा, मराठा, कश्मीर घाटी, लेह और लद्दाख क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों और सिक्किम के पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित महिला उम्मीदवार | 155 | – |
अनुसूचित जनजाति से संबंधित सभी महिला उम्मीदवार | 154 | – |
जरूरी बातें
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इसके पात्रता के विषय में जान लेना आवश्यक है। यदि आप किसी भी पात्रता मानदंड में योग्यता सुनिश्चित नहीं करते है तो आप आवेदन करने के योग्य नहीं है। हमें आशा है SSC CPO Eligibility 2022 In Hindi आपको यह जानकारी पसंद जरूर आई होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC CPO की आधिकारिक वेबसाइट और चयन की आगे की प्रक्रिया के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए इस पृष्ठ के संपर्क में भी बने रहें। साथ ही उम्मीदवार नवीनतम जॉब्स, एडमिट कार्ड और परीक्षा अलर्ट के संबंध में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।
➢ SSC CPO Notification 2022
➢ SSC CPO SI Syllabus Hindi
➢ एसएससी सीपीओ एसआई चयन प्रक्रिया
भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
YouTube चैनल | Click Here |
Facebook पेज | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):
Q. SSC CPO SI में आवेदन करने के लिए क्या क्वालिफिकेशन होना चाहिए?
SSC CPO SI में आवेदन करने के लिए के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी लेख में ही दी गई है।
Q. एसएससी सीपीओ एसआई में आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?
SSC CPO SI में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भर्ती के नियमो के अनुसार अतिरिक्त आयु में छूट दी जाएगी। इसका विवरण लेख में ही दिया गया है।
Q. एसएससी सीपीओ में पोस्ट क्या हैं?
एसएससी सीपीओ के अंतर्गत दिल्ली पुलिस में उप-निरीक्षक (पुरुष / महिला), सीआईएसएफ में एएसआई कार्यकारी, सीएपीएफ में उप-निरीक्षक आदि के के पद के लिए हैं
SSC CPO so eligibility ka abedan
30 august last date hai apply karne ki