Indian Navy Agniveer Eligibility In Hindi 2023: हाल ही में तीनो भारतीय सशस्त्र सेनाओ ने अग्निपथ योजना को लागू कर दिया है। यदि आप भारतीय नौसेना (Indian Navy) में अग्निवीर के पद पर भर्ती होने की सोच रहे है तो इसके लिए इंडियन नेवी अग्निवीर योग्यता और पात्रता मानदंड के बारे में जान लीजिए। Indian Navy Agneepath Eligibility In Hindi के अंतर्गत यह लेख आपको Agniveer (SSR) और Agniveer (MR) के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देगा की इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, फिजिकल टेस्ट, और चयन प्रक्रिया क्या है? और लिखित परीक्षा में बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी
विषय सूची
- 1 इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए योग्यता (पात्रता) 2023
- 2 Indian Navy Agniveer Eligibility 2023 Overview
- 3 Indian Navy Agniveer Eligibility In Hindi:
- 4 1. आयु सीमा (Indian Navy Agniveer Age Limit In Hindi)
- 5 2. शैक्षिक योग्यता (Indian Navy Agniveer Qualification In Hindi):-
- 6 3. शारीरिक मानक (Physical Standard):
- 7 5. मेडिकल (Medical Test):
- 8 6. लिखित परीक्षा (written Exam):
- 9 वेतन, भत्ते और संबद्ध लाभ (Salary):
- 10 Final Words: Indian Navy Agniveer Eligibility In Hindi
- 11 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQs):
इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए योग्यता (पात्रता) 2023
जैसे ही सरकार द्वारा अग्निपथ योजना को लागू किया गया है। सारे देश में इसकी चर्चा है। पहले भर्ती के लिए तैयारी करने वाले युवाओ में इसके लिए रोष देखा तो कुछ युवाओ को इसमें रुचि भी दिखी। वैसे सेनाओ ने और सरकार ने इसके फायदे जरूर बताए है। जिसकी जानकारी इसी लेख में दिखेगी। आइये अग्निपथ योजना के बारे में थोड़ा जानते है फिर Indian Navy Agneepath Eligibility In Hindi की बात करते है।
‘अग्निपथ’ एक नई सेना भर्ती योजना है। जिसमे तीनो भारतीय सशस्त्र सेनाओ (आर्मी, नेवी, और एयर फ़ोर्स) में युवा 4 वर्षो के लिए सेवा दे सकेगें, अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती हुए युवाओ को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। अग्निवीर के तौर पर भर्ती हुए 75% अग्निवीरो को 4 साल बाद सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा एवं 25 प्रतिशत अग्निवीरो की सेवा को स्थायी सैनिक के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। आइए अब Indian Navy Agniveer Eligibility In Hindi के विषय में पूरी जानकारी जानने का प्रयास करते है।
Organization | Indian Navy |
Scheme Name | Agneepath Scheme |
Exam Name | Indian Navy Agniveer Recruitment Exam |
Post Name | Agniveer SSR & MR |
Time span | 4 years |
Category | Eligibility Criteria |
Language | Hindi |
Official Website | joinindiannavy.gov.in |
Join Telegram | Click Here |

इंडियन नेवी अग्निवीर योग्यता या पात्रता के अंतर्गत हम इन महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। जिसका विवरण निम्न प्रकार है
- आयु सीमा (Indian Navy Agniveer Age Limit)
- शैक्षिक योग्यता (Indian Navy Agniveer Qualification)
- शारीरिक मानक (Physical Standard)
- शारीरिक दक्षता परिक्षण (Physical Fitness Test)
- मेडिकल (Medical Test)
- लिखित परीक्षा
अग्निपथ अग्निवीर के आवेदन हेतु सामान्यतः न्यूनतम आयु 17 ½ वर्ष से लेकर अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होना चाहिए। हलाकि पिछले कोविड के कारण पिछले 2 वर्षो से कोई भर्ती नै हुई है इस कारण इस साल के लिए यानी 2022 के लिए आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी गई है।
इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए आयु सीमा:
न्यूनतम आयु | 17 ½ वर्ष |
अधिकतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु (2022-23) | 23 वर्ष |
भारतीय नौसेना में युवा Senior Secondary Recruit (SSR) और Matric Recruit (MR) के अंतर्गत अग्निवीर में शामिल होंगे जिनके लिए शैक्षिक योग्यता का निर्धारण भी अलग है। उम्मीदवार अपनी स्वेक्षानुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे
इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए क्वालिफिकेशन:
Agniveer (SSR):- गणित और फिजिक्स के साथ 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण और केमेस्ट्री / बायो / कंप्यूटर साइंस इनमे से से कम से कम एक विषय होना अनिवार्य है।
Agniveer (MR):- उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल /शिक्षा बोर्ड से 10वी / मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
3. शारीरिक मानक (Physical Standard):
शारीरिक मानकों या Physical Standard के अंतर्गत हाइट, वजन और छाती का मापन किया जाता है। जो की Agniveer (SSR) और Agniveer (MR) दोनों ही के लिए एक सामान है। इसको सरल भाषा में समझने के लिए इस टेबल पर एक नजर डालते है।
Indian Navy Agniveer Height:
Standard | Male | Female |
हाइट (Height) | 157 cms | 152 cms |
वजन (Weight) | लम्बाई और आयु अनुसार | लम्बाई और आयु अनुसार |
छाती (Chest) | 5 सेमी फुलाव | N/A |
4. फिजिकल टेस्ट:-
इंडियन नेवी में फिजकल टेस्ट के अंतर्गत कुछ अलग-अलग मैदानी टेस्ट शामिल है जैसे दौड़, उठक-बैठक (Squats), पुश-अप आदि। फिलहाल Female Candidates के लिए फिजकल के लिए मानक क्या है। इसकी जानकारी प्राप्त होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी। इंडियन नेवी अग्निवीर फिजिकल टेस्ट का विवरण इस प्रकार है
Indian Navy Agniveer Physical Test in Hindi:
PFT | Male | Female |
1.6 किमी दौड़ | 7 मिनट | * |
स्क्वाट्स (उथक बैठक) | 20 | * |
पुश अप | 10 | * |
बेंट नी सिट-अप्स | – | * |
5. मेडिकल (Medical Test):
Indian Navy Agniveer Eligibility In Hindi – प्रवेश पर अग्निवीरों के लिए लागू वर्तमान नियमों में निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार अधिकृत सैन्य डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य में होना चाहिए।
6. लिखित परीक्षा (written Exam):
लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए केंद्रों का आवंटन भारतीय नौसेना के द्वारा किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करने के लिए फजिकल टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा, और मेरिट सूची बनाई जाएगी। मेरिट सूची की जानकारी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जारी होगी।
वेतन, भत्ते और संबद्ध लाभ (Salary):
अग्निवीरो को इस प्रकार से वेतन, भत्ते और संबद्ध लाभ प्राप्त होगा। जिसका विवरण इस प्रकार है
अग्निवीर पैकेज:

सेवा निधि पैकेज:
4 साल में डिस्चार्ज होने पर, ₹5.02 लाख की राशि का मिलान भारत सरकार द्वारा किया जाएगा, ₹10.04 लाख की राशि और अर्जित ब्याज अग्निवीरों को दिया जाएगा। उन अग्निवीरों के मामले में जिन्हें बाद में नियमित संवर्ग के रूप में आईए में नामांकन के लिए चुना जाता है, उन्हें भुगतान किए जाने वाले “सेवा निधि” पैकेज में केवल उनका योगदान शामिल होगा, जिसमें उस पर अर्जित ब्याज भी शामिल होगा।
अपने स्वयं के अनुरोध पर उनकी सेवा की अवधि के अंत से पहले सेवा से बाहर निकलने के मामले में, व्यक्ति के सेवा निधि पैकेज, जो कि तिथि के अनुसार जमा किया गया है, का भुगतान ब्याज की लागू दर के साथ किया जाएगा। ऐसे मामलों में, सेवा निधि पैकेज में कोई सरकारी अंशदान पात्र नहीं होगा। “सेवा निधि” को आयकर से छूट दी जाएगी।
हमने इंडियन नेवी अग्निवीर योग्यता या पात्रता के अंतर्गत सभी पहलुओं को विस्तार से जानने का प्रयास किया है। हमारे द्वारा यह जानकारी अधिकारी साइटों और महत्वपूर्ण सूत्रों के माध्यम से एकत्रित की है। ताकि आपको एक ही जगह पर Indian Navy Agneepath Eligibility In Hindi की जानकारी हिंदी में प्राप्त हो सके। हमेशा आशा है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी
➢ इंडियन नेवी अग्निवीर चयन प्रक्रिया
➢ इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती
➢ नेवी अग्निवीर सिलेसब
➢ आर्मी अग्निवीर के लिए योग्यता
➢ वायु सेना अग्निवीर योग्यता
➢ अग्निपथ योजना क्या है?
हमने यहां लगभग सभी जानकारियों को विस्तारपूर्व समझाया है। इसमें साथ के साथ कोई नई जानकारी भी शामिल हो सकती है या कम हो सकती है। इसलिए ओफिसियल वेबसाइट के संपर्क में भी बने रहे। Indian Navy Agniveer Eligibility In Hindi सम्बंधित खबरों या अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को Subscribe कर सकते हो या अन्य सोशल मीडया पर फॉलो कर ले।
YouTube चैनल | सब्सक्राईब करें |
Facebook पेज | लाईक करें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQs):
Q. Indian Navy Agniveer के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए?
इंडियन नेवी Agniveer (SSR) और Agniveer (MR) दोनों में लिए Female उम्मीदवारों के लिए 152 सेमी हाइट और Male उम्मीदवारों के लिए 157 सेमी हाइट होनी चाहिए।
Q. इंडियन नेवी अग्निवीर के लिए कौनसे फिजिकल टेस्ट होंगे?
भारतीय नौसेना अग्निवीर के फिजिकल टेस्ट में 1.6 किमी दौड़, स्क्वाट्स (उथक बैठक), और पुश अप आदि शामिल है।
Q. Indian Navy Agniveer के लिए आयु सीमा क्या है?
2022-23 के लिए न्यूनतम आयु 17 ½ वर्ष से 23 वर्ष होना चाहिए। हलाकि पिछले कोविड के कारण पिछले 2 वर्षो से कोई भर्ती नै हुई है इस कारण इस साल के लिए यानी 2022 के लिए आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी गई है।
Q. Agniveer (SSR) के लिए क्वालिफिकेशन क्या है?
इसके लिए गणित और फिजिक्स के साथ 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण और केमेस्ट्री / बायो / कंप्यूटर साइंस इनमे से से कम से कम एक विषय होना अनिवार्य है।
Q. Agniveer (MR) के लिए क्वालिफिकेशन क्या है?
उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल /शिक्षा बोर्ड से 10वी / मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Q. भारतीय नौसेना के लिए योग्यता क्या है?
भारतीय नौसेना में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता का विवरण अलग-अलग है। इसकी पूरी जानकारी इस लेख मे ही देखी जा सकती है।
Q. नौसेना में एमआर की योग्यता क्या है?
नौसेना में एमआर के लिए उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल /शिक्षा बोर्ड से 10वी / मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Q. नेवी एमआर के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
नेवी एमआर के लिए न्यूनतम आयु 17 ½ वर्ष है।
Q. क्या इंडियन नेवी के लिए 12वीं पास अप्लाई कर सकते हैं?
हां बिलकुल, क्या इंडियन नेवी के लिए 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं?
Q. नौसेना नाविक के लिए आयु सीमा क्या है?
नौसेना नाविक के लिए आयु सीमा 17 ½ वर्ष से 21 वर्ष है।
Q. MR Navy मे जाने के लिए 10 कक्षा मे कितना प्रतिशत आवश्यक है?
नौसेना में एमआर के लिए उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या शिक्षा बोर्ड से 10वी / मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य ।
जिनकी आंखों में चश्मा लगा हो वो अप्लाई कर सकते हैं?
चस्मा के लिए मेडिकल में कुछ शर्ते है। इसकी जानकारी अधिकारी अधिसूचना में विस्तृत रूप से दी गई है। आप पढ़ सकते हो
Bro knock knee problems hai kya mai ssr ke liye sahi hu
Knock knee ka bhi type hota hai yah army, navy ya aireforce ke doctor ki checking par hi bataya ja sakta hai ki knock knee me point hai ya nahi. lekin try karlo jo hoga dekha jayega aur kya hoga jayada se jyada medical me hi out hoge but main reason to malum ho hi jayega na