Draupadi Murmu in Hindi: भारत देश की 15वी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं। उनका चर्चा सारे देश में हो रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इसके बारे में जानना आवश्यक है। इनके सम्बन्ध में आगामी परीक्षाओ में प्रश्न शामिल हो सकते है। आइये Draupadi Murmu जी के बारे में जानने का प्रयास करते है।
द्रौपदी मुर्मू कौन है? – Who is Draupadi Murmu in Hindi
द्रौपदी मुर्मू एक भारतीय राजनेत्री हैं इनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था। उनके दादा और पिता दोनों ही उनके गांव के मुखिया थे। इन्हे 21 जुलाई 2022 को भारत की 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। राष्ट्रपति बनने के पहले 2015 से 2021 तक वे झारखण्ड की राज्यपाल भी रह चुकी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजनैतिक जीवन
द्रौपदी मुर्मू जी ने साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था। उन्होंने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं है।
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार जीती और विधायक बनीं। ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में द्रौपदी मुर्मू को 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया था।
कब बनी थी झारखंड की राज्यपाल?
द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई थीं। उन्होंने सैयद अहमद की जगह ली थी। झारखंड उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई थी। झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब भी द्रौपदी मुर्मू के नाम रहा है । साथ ही वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी भी हैं।
द्रौपदी मुर्मू जी कब और कैसे बनी देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति?
नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी के तौर पर द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लिया और उनके सामने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा थे उन्होंने यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया।
अगर चुनाव के वोटिंग प्रतिशत की बाते करें तो उन्हें कुल 64.03 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट ही मिले। और वह भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी और देश पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी बनी।
द्रौपदी मुर्मू जी को कितने वोट मिले?
मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड के बाद उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही मिले। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती 4 राउंड में पूरी हुई। इसमें कुल 4754 वोट पड़े थे। गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 अमान्य पाए गए थे। कुल वोटों का कोटा 5,28,491 था। इसमें द्रौपदी मुर्मू को कुल 2,824 वोट मिले। इनकी वैल्यू 6 लाख 76 हजार 803 थी। अगर राज्यानुसार वोटो की बात करें तो केरल से मुर्मू को सबसे कम सिर्फ 1 और UP से सबसे ज्यादा 287 वोट मिले।
वहीं, यशवंत सिन्हा को कुल 1,877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 3 लाख 80 हजार 177 रही। दूसरी तरफ सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम से एक भी वोट नहीं मिला। उन्हें सबसे ज्यादा 216 वोट पश्चिम बंगाल से मिले। वोट प्रतिशत की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू को 64% और यशवंत सिन्हा को 36% वोट मिले।
➢ UP ANM Training Merit List 2022
➢ एसएससी जूनियर ट्रांसलेटर भर्ती 2022
➢ यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2022
➢ सीसीबीएल बैंक भर्ती 202
Draupadi Murmu in Hindi से सम्बंधित यह जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करें एवं सरकारी जावब और एग्जाम से सम्बंधित किसी भी प्रकार के अपडेट को पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हो जिसका विवरण इस प्रकार है:
YouTube चैनल | Click Here |
Facebook पेज | Click Here |
FAQs – Draupadi Murmu in Hindi
भारत देश की 15वी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का जन्म जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था।
इन्हे 21 जुलाई 2022 को भारत की 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है
वोट प्रतिशत की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू को 64% और यशवंत सिन्हा को 36% वोट मिले।
Leave a Comment