Delhi Police Constable Bharti 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के द्वारा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पुरुष और महिला के पदों पर भर्ती के सम्बन्ध में एक अधिसूचना जारी की गई है। SSC Delhi Police Constable Notification 2023 के अनुसार इच्छित और योग्य उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किये जा सकते है। Delhi Police Constable Recruitment 2023 के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Delhi Police Constable Bharti 2023
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में 5056 पुरुष कांस्टेबल और 2491 महिला कांस्टेबल सहित 7547 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इच्छित उम्मीदवार इच्छित उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 1 सितंबर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से किये जा सकते है।
Delhi Police Constable Bharti 2023 के बारे में अन्य सभी जानकारी जैसे अधिसूचना, पात्रता, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, ऑनलाइन आवेदन, आवेदन शुल्क, आवेदन कैसे करें आदि इन सभी का विवरण आगे दिया गया है।
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का विवरण
भर्ती संगठन | दिल्ली पुलिस |
पद का नाम | कांस्टेबल (कार्यकारी) |
पदों की संख्या | 7547 |
जॉब लोकेशन | दिल्ली |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 सितम्बर 2023 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
श्रेणी | सरकारी जॉब |
आधिकारिक वेबसाइट | delhipolice.gov.in |
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
Delhi Police Constable Recruitment 2023 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इसकी आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा, इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने और निर्दिष्ट तिथियों के भीतर आवेदन पत्र को पूरा करने की आवश्यकता है जिसका विवरण इस प्रकार है
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
इवेंट | महत्वपूर्ण तिथियां |
---|---|
आवेदन प्रारम्भ | 01 सितम्बर 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 सितम्बर 2023 |
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 30 सितम्बर 2023 |
आवेदन सुधार | 03-04 अक्टूबर 2023 |
परीक्षा तिथि | 14 नवंबर से 05 दिसंबर |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता है। अलग अलग श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क का विवरण तालिका में उल्लेखित है। आवेदन शुल्क का भुगतान किसी भी ऑनलाइन भुगतान विधि, डेबिट / क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग आदि के द्वारा किया जा सकता है।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | 100/- |
एससी/एसटी | 00/- |
महिला | 00/- |
भुगतान का प्रकार | ऑनलाइन |
Eligibility, Qualification & Vacancy Details
इन पदों के लिए पात्रता, शैक्षिक योग्यता और पदों का विवरण इस प्रकार है:
आयु सीमा (Age Limit)
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए, सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जा सकती है। आयु का विवरण इस प्रकार है
न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|
18 वर्ष | 25 वर्ष |
शैक्षिक योग्यता (Qualification)
- भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा
- पुरुष उम्मीदवार के पास एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए
पदों का विवरण (Vacancy Details)
श्रेणी | पदों की संख्या |
---|---|
पुरुष (Male) | 5056 |
महिला (Female) | 2491 |
कुल पद | 7547 |
शारीरिक मानक (Physical Standard)
मानक | पुरुष | महिला |
---|---|---|
हाइट | 170 सेमी | 157 सेमी |
छाती | 81-85 सेमी | लागू नहीं |
फिजिकल टेस्ट
मानक | पुरुष | महिला |
---|---|---|
दौड़ (30 वर्ष तक) | 06 मिनट में 1600 मीटर | 08 मिनट में 1600 मीटर |
लंबी कूद (30 वर्ष तक) | 14 फ़ीट | 10 फ़ीट |
ऊंची कूद (30 वर्ष तक) | 3 फीट 9 इंच | 3 फीट |
SSC Delhi Police Constable Selection Process
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के पदों पर भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्न चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सैलरी (Salary)
पद का नाम | वेतनमान |
---|---|
कांस्टेबल (कार्यकारी) | रु. 5200- 20200/- + 2000/- ग्रेड पे |
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना SSC Delhi Police Constable Notification 2023 देखे और उसके बाद ही आवेदन करें
- आवेदन करने के लिए नीचे दी गई सीधी लिंक का उपयोग किया जा सकता है।
- आवेदन में पूछी जा रही सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करें
- ऑनलाइन फॉर्म में जिन दस्तावेजों की मांग की जा रही है उन्हें अपलोड करें
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद पुनः चेक करे उसके बाद ही सबमिट करे
यह भी पढ़ें: इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन
Important Links
SSC Delhi Police Constable Apply Online | Click Here |
SSC Delhi Police Constable Notification 2023 | Click Here |
Delhi Police Official Website | Click Here |
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें | Click Here |
यूट्यूब चैनल ज्वाइन करें | Click Here |
फेसबुक पेज लाइक करें | Click Here |
Frequently Asked Questions (FAQs)
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023 है।
Delhi Police Constable Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें?
ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से किये जा सकते है।
12th processing bhi apply kar skte hai ji
12th pass hona jaruri hai
Yes
Mujhe bhi bharti deni hai
Aapka qualification kya hai