इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करे | Indian Navy Me Kaise Jaye

Indian Navy Kaise Join Kare: इंडियन नेवी या भारतीय नौसेना में जाने का सपना कई युवा देखते है और वह इंडियन नेवी में अपना कॅरियर भी बनाना चाहते है। आज के इस लेख के माध्यम से हम इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करे इसके बारे में विशेष जानकारी प्रदान करने वाले है। जो भारतीय नौसेना ज्वाइन करने के लिए इच्छुक है उन उम्मीदवारों को यह लेख बहुत मददगार होने वाला है।

Indian Navy Me Kaise Jaye यह सवाल हर उस युवा का होता है जो भारतीय नौसेना में भर्ती होने का सपना होता है और वह Indian Navy Me Jane Ke Liye Kya Kare इसके बारे में जानकारी खोजने लगते है। भारतीय नौसेना के द्वारा लाखो युवाओ को देशभक्ति के साथ रोजगार के अवसर दिए जाते है।

इंटरनेट पर बहुत से उम्मीदवार सर्च करते है की 12th Ke Baad Indian Navy Kaise Join Kare & 10th Ke Baad Indian Navy Kaise Join Kare तो उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे तो 10वी और 12वी पास उम्मीदवार भी भारतीय नौसेना का हिस्सा बन सकते है। आज के इस लेख के द्वारा हम इंडियन नेवी में भर्ती होने के सभी तरीको के बारे में चर्चा करेंगे। आइये इसकी शुरुआत करते है।

Indian Navy Kaise Join Kare

Indian Navy Kaise Join Kare

भारतीय नौसेना या इंडियन नेवी के द्वारा भारतीय नागरिको को लाखो पदों पर रोजगार के अवसर दिए जाते है। उम्मीदवार को नौसेना ज्वाइन से रोजगार तो मिलता ही साथ ही देश की सेवा करने का अवसर भी मिलता है हो सबसे बड़ी बात है।

उम्मीदवार अग्निवीर, सेलर, सिविलियन और एक अधिकारी के तौर पर Indian Navy में शामिल हो सकते है। नौसेना के द्वारा प्रत्येक वर्ष इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते है। आज के इस लेख के माध्यम से हम 10वी 12वी के बाद इंडियन नेवी ज्वाइन करने के तरीको और इंडियन नेवी में एक अधिकारी के तौर पर कैसे शामिल हो इसके बारे में पूरी जानकारी जानकारी प्राप्त करेंगे

10th Ke Baad Navy Kaise Join Kare

क्या 10वी या मैट्रिक पास उम्मीदवार नौसेना ज्वाइन कर सकते है? इसका उत्तर है हाँ, कक्षा 10th या मैट्रिक या आईटीआई पास उम्मीदवार भी इंडियन नेवी ज्वाइन कर सकते है। भारतीय नौसेना एक विशाल नौसेना है यहां कुछ पद ऐसे भी जिसमे दसबी पास उम्मीदवारों को भी नेवी में शामिल होने का अवसर मिल जाता है।

उम्मीदवार AGNIVEER (MR) के तहत Chef, Steward, Hygienist और ट्रेडमैन एवं ग्रुप सी के तहत आने वाले कुछ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। नौसेना द्वारा प्रत्येक वर्ष इन पदों के लिए भर्ती की जाती है। इसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

10वी के बाद इंडियन नेवी ज्वाइन करने के तरीके:

  1. AGNIVEER (MR): 10वी/मैट्रिक के बाद उम्मीदवार इन अग्निवीर एमआर के लिए आवेदन कर सकते है।
  2. Tradesman: 10th/मैट्रिक/आईटीआई के बाद इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
  3. Group C (सिविलियन पद): 10th/मैट्रिक/आईटीआई के बाद इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है,इसके तहत बहुत से प्रकर के पदों पर भर्ती होती है जैसे, ट्रेडमैन, ड्राइवर, आदि।

12th Ke Baad Indian Navy Kaise Join Kare

भारतीय नौसेना के द्वारा 10+2 उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा अवसर प्रदान किये जाते है। उम्मीदवार अन्य पदों के साथ-साथ 12वी के बाद इंडियन नेवी में ऑफिसर भी बन सकते है। हालाँकि उम्मीदवारों के द्वारा 12वी में कौन-कौन से विषय लिए गए है यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

उम्मीदवार 12 के बाद नेवी में Agniveer SSR के तहत भर्ती हो सकते है और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), नौसैना अकादमी (NA), और 10+2 (B.Tech) Enrty आदि परीक्षाओ के तहत नौसेना में अधिकारी के रूप में भर्ती हो सकते है। इसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

12वी के बाद इंडियन नेवी ज्वाइन करने के तरीके:

  • Agniveer SSR: इसके तहत 12वी पास पुरुष और महिला उम्मीदवार इंडियन नेवी में शामिल हो सकते है। इसके तहत विभिन्न प्रकार के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
  • Group C (सिविलियन पद): ग्रुप सी के तहत कई प्रकार के ऐसे पद है जिन पर 12वी पास उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

12वी के बाद इंडियन नेवी में अधिकारी के तौर पर शामिल होने के तरीके:

  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA): उम्मीदवार 12वी के बाद नेशनल डिफेन्स अकादमी एनडीए एग्जाम के तहत नौसेना में एक आधिकारी के रूप में शामिल हो सकते है। UPSC द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में नौसेना के तहत शामिल होने के लिए Science विषय होना जरुरी है।
  • नौसैना अकादमी (NA): उम्मीदवार 12वी के बाद नौसेना अकादमी एनए एग्जाम के तहत नौसेना में एक आधिकारी के रूप में शामिल हो सकते है। इसे 10+2 कैडेट एंंट्री (नौसेना अकादमी) के नाम से भी जाना जाता है। इसके लिए भी साइंस विषय का होना अनिवार्य है।
  • 10+2 (B.Tech) Entry: 10+2 बी.टेक एंट्री के तहत भी उम्मीदवार 12 के बाद नेवी में एक अधिकारी के तौर पर शामिल हो सकते है। इसके लिए PCM में 70% के साथ 12वीं पास और 10वीं या 12वीं कक्षा में अंग्रेजी में 50% अंक के साथ जेईई (मेन्स) रैंक का होना भी अनिवार्य है।

ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग के बाद इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करे

इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करे हमने इसके 12वी, 10वी के बाद नेवी में शामिल होने के तरीको के बारे में जानकारी एकत्र की, अब स्नातक या ग्रेजुएशन जैसे Engineering, Law, Medical, या इंजीनियरिंग करने के बाद उम्मीदवार नौसेना कैसे ज्वाइन कर सकता है। इसका सीधा सा उत्तर है यदि उम्मीदवार किसी भी तकनीकी कोर्स व इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट है, तो वह इंडियन नेवी में एक आधिकारिक के रूप में शामिल हो सकता है।

भारतीय नौसेना में सर्वाधिक कार्य तकनीकी होते है। इस लिए इसमें साइंस और तकनीकी से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है। आइये Engineering Ke Baad Indian Navy Me Kaise Jaye In Hindi के बारे में जानने की कोशिश करते है।

Graduation, Post Graduation के आधार पर उम्मीदवार नौसेना में परमानेंट कमीशन और शार्ट सर्विस कमीशन के तहत सेना में एक आधिकारी के रूप में शामिल हो सकते है। इंडियन नेवी में ऑफिसर कैसे बने विवरण इस प्रकार है।

UPSC द्वारा आयोजित होने वाले एग्जाम एंट्री:

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के द्वारा भारतीय नौसेना में अधिकारियो के भर्ती के लिए कुछ परीक्षाएं आयोजित की जाती है, इन परीक्षाओ के तहत उम्मीदवार इंडियन नेवी में ऑफिसर बन सकते है। जिनका विवरण इस प्रकार है:

Combined Defence Services Examination (CDSE):

यह संघ लोक सेवा के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली परीक्षा है। जिसमे उम्मीदवार नौसेना के लिए भी आवेदन कर सकते है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है।

National Defence Academy (Navy):

12th के बाद उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते है। इसमें आवेदन करने के लिए भी भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

National Defence Academy (Naval Academy):

12th के बाद उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते है। इसमें आवेदन करने के लिए भी भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

NCC Entry:

CDSE विज्ञापन के साथ नेवल विंग सीनियर डिव एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट धारकों के लिए B.E./B.Tech डिग्री के साथ रिक्तियों को प्रकाशित किया जाता है। इस प्रविष्टि के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। आवेदन करने के बाद शार्ट लिस्ट किये उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

डायरेक्ट एंट्री: ग्रेजुएशन लेवल एंट्री (परमानेंट कमीशन के लिए)

इंडियन नेवी में परमानेंट कमीशन के तहत शामिल होने के लिए इन परीक्षाओ का आयोजन किया जाता है। अलग-अलग प्रकार की स्नातक शिक्षाधारी उम्मीदवार इन एंट्री के तहत नौसेना में आधिकारी बन सकते है। इसके तहत होने वाले एग्जाम का विवरण इस प्रकार है:

Sports:

इस एंट्री के तहत किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में नियमित पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या बीई/बीटेक वाले उम्मीदवार नौसेना में एक अधिकारी के रूप में शामिल हो सकते है। इसमें राष्ट्रीय खेल संस्थान से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा / खेल में एमएससी (कोचिंग) वाले उम्मीदवारों को एसएसबी के लिए शॉर्टलिस्टिंग के दौरान प्राथमिकता दी जाती है।

Musician:

उम्मीदवार संगीतकार एंट्री के तहत भी नौसेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो सकते है। इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (असाधारण पेशेवर संगीत क्षमता वाले आवेदक के लिए उच्चतर माध्यमिक में छूट) होना अनिवार्य है।

Law:

लॉ एंट्री के द्वारा कानून में डिग्रीधारी उम्मीदवार को एक अधिकारी के रूप में शामिल किया जाता है। जिन उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ एडवोकेट्स एक्ट, 1961 के तहत अधिवक्ता के रूप में नामांकन के लिए अर्हता प्राप्त कानून में डिग्री होनी चाहिए। और

इस एंट्री के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से होना चाहिए।

भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (INET): ग्रेजुएशन लेवल एंट्री (परमानेंट/शार्ट सर्विस कमीशन के लिए)

INDIAN NAVY ENTRANCE TEST (INET) के तहत नौसेना के द्वारा 12 एंट्री में महिला और पुरुष उम्मीदवारों को एक अधिकारी के रूप में इंडियन नेवी में में शामिल किया जाता है। इन एंट्री के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सम्बंधित स्नातक स्तर की शैक्षिक योग्यता का होना अनिवार्य है। इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करे इनका विवरण इस प्रकार है:

एंट्री का नामजेंडर
(i)Pilot (MR)पुरुषों और महिलाओं के लिए
(ii) Pilot (NMR)केवल पुरुषों के लिए
(iii)Naval Air Operationsपुरुषों और महिलाओं के लिए
(iv) Air Traffic Contro (ATC)पुरुषों और महिलाओं के लिए
(v) General Service – Executive (GS/X)/
(vi)Hydroकेवल पुरुषों के लिए
(vii)General Service (Technical – Electrical & Engineering)
(viii)Naval Architectपुरुषों और महिलाओं के लिए
(ix)Information Technologyपुरुषों और महिलाओं के लिए
(x) Logisticsपुरुषों और महिलाओं के लिए
(xi)Educationपुरुषों और महिलाओं के लिए
(xii)Naval Armament Inspectorate Cadre (NAIC)पुरुषों और महिलाओं के लिए

इन Entries के लिए एंट्री के अनुसार ही क्वालिफिकेशन का होना अनिवार्य है। इसके शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक की जा सकती है।

कुछ महत्वपूर्ण बाते – Indian Navy Me Kaise Jaye in Hindi

यहाँ केवल सामान्य जानकारी ही उल्लेखित की गई है। Short Service Commission या Permanent Commission के तहत अधिकारी के लिए शामिल होने वाली जितनी भी एंट्री या एग्जाम है, उनकी अपनी चयन प्रक्रियाएं भी है।

इंडियन नेवी में अधिकारी बनने के लिए होने वाले जितने भी एग्जाम या एंट्री है उन एग्जाम को पास करने के बाद SSB Interview देना होता है। इसकी विस्तृत जानकारी किसी अन्य लेख में कवर करेंगे।

FAQs: इंडियन नेवी कैसे ज्वाइन करें

क्या 12वी के बाद इंडियन नेवी में अधिकारी बन सकते है?

हाँ, उम्मीदवार कक्षा 12 के बाद नौसेना में एक आधिकारी के रूप में शामिल हो सकते है। किन-किन माध्यमों से हो सकते है इसका पूरा विवरण इस लेख में ही दिया गया है।

भारतीय नौसेना ज्वाइन करने की न्यूनतम आयु कितनी है?

इंडियन नौसेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम आयु 17½ होना आवश्यक है। आयु की गणना नौसेना के नियमानुसार की जाती है।

यदि आपको Indian Navy Kaise Join Kare से सम्बंधित आपका कोई प्रश्न या सुझाब हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। उम्मीदवार किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए इस पृष्ठ के संपर्क में भी बने रहें। साथ ही उम्मीदवार स्टडी मटेरियल, नवीनतम जॉब्स, एडमिट कार्ड, और परीक्षा अलर्ट के संबंध में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

उम्मीदवार और अधिक जानने के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in जरूर ज्वाइन करे

जय हिंद जय हिंद की सेना
हर काम देश के नाम

टेलीग्राम ज्वाइन करेंClick Here
YouTube चैनलClick Here
Facebook पेजClick Here

Leave a Comment