यह लेख उन लड़कियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है जो भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) में अपना कॅरियर बनाना चाहती है। आज हम आर्मी में लड़कियों की भर्ती कैसे होती है? इसके बारे में पूरी जानकारी देखेगें इसके बाद आपके मन में कोई डाउट ही नहीं रहेगा इस लेख के माध्यम से हम उन सभी पहलुओं पर बात करेंगे जिसके बारे में लड़किया रोज इंटरनेट पर सर्च करती रहती है
यहाँ हम यह सभी टॉपिक जैसे आर्मी में जाने के लिए लड़कियों को क्या करना चाहिए, लड़कियों को आर्मी में जाने के लिए क्या करना पड़ता है, आर्मी में लड़कियों की दौड़ कितनी होती है, आर्मी में लड़कियों की हाइट कितनी होनी चाहिए, आर्मी में कितनी उम्र चाहिए girl आदि और इसके अलावा भी अन्य सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से जानने का प्रयास करेंगे
आर्मी में लड़कियों की भर्ती कैसे होती है?
यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है की army me ladkiyo ki bharti kaise hoti hai अब इसके तहत दो बाते निकलकर सामने आती है एक है अधिकारी के रूप में आर्मी में लड़कियों की भर्ती और दूसरी है सैनिक के रूप में आर्मी में लड़कियों की भर्ती हम विस्तार से इन दोनों के बारे में जानने का प्रयास करेंगे, आइये इसकी शुरुआत करते है।
सबसे पहले एक सैनिक के रूप में आर्मी में लड़कियों की भर्ती कैसे होती है इसके बारे में जानने का प्रयास करेंगे इसके तहत लड़कियां सैन्य पुलिस के कोर में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) महिला के पद पर भर्ती हो सकती है, इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए इसका विवरण इस प्रकार है।
आर्मी में लड़कियों की भर्ती होने की प्रक्रिया
यदि लड़कियां सैन्य पुलिस के कोर में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) के पदों पर भर्ती होना चाहती है तो उन्हें निम्न प्रक्रियाओं से होकर गुजरना होगा, जिसका विवरण प्रकार है
ऑनलाइन आवेदन – आर्मी में लड़कियों की भर्ती कैसे होती है?
प्रत्येक वर्ष आर्मी में लड़कियों की भर्ती की जाती है, और प्रत्येक वर्ष इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती है, और एक अधिसूचना जारी होती है, वे सभी Girls जो इस इसमें आवेदन करना चाहती है वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है, इसमें आवेदन करने के लिए लड़कियों को पात्र होना आवश्यक है जिसका विवरण इस प्रकार है।
आर्मी जीडी महिला के लिए योग्यता (Women GD Eligibility Criteria)
वे सभी लड़किया जो आर्मी में अग्निवीर जीडी सेना पुलिस में भर्ती होना चाहती है तो उनका शैक्षिक योग्यता, हाइट, आयु और वजन में पात्र होना अनवार्य है। इसके लिए पात्रता क्या होनी चाहिए इसका विवरण इस प्रकार है
आर्मी में कितनी उम्र चाहिए Girl – आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|
17 ½ वर्ष | 21 वर्ष |
अग्निवीर जीडी (वूमेन मिलिट्री पुलिस) के लिए शैक्षिक योग्यता (Qualification):
- कक्षा 10 वीं / मैट्रिक कुल में 45% अंक होना चाहिए
- कक्षा 10 वीं / मैट्रिक में प्रत्येक विषय में 33% अंक होना चाहिए
नोट: वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस वाले उम्मीदवारों को चालक आवश्यकताओं के लिए वरीयता दी जाएगी।
आर्मी में लड़कियों की हाइट और वजन (Height & Weight)
आर्मी में भर्ती होने के लिए लड़कियों की न्यूनतम हाइट 162 सेमी होना अनिवार्य है। सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और असम एवं गोरखा, गढ़वाली, लद्दाखी और मान्यता प्राप्त आदिवासी क्षेत्रों के आदिवासी उम्मीदवारों को 04 सेमी ऊंचाई में छूट है। आर्मी में लड़कियों की हाइट कितनी होनी चाहिए इसका विवरण इस प्रकार है:
न्यूनतम हाइट | वजन |
---|---|
162 सेमी | ऊंचाई और आयु के अनुपात में |
लड़कियों को आर्मी में जाने के लिए क्या करना पड़ता है?
यह भी के महत्वपूर्ण प्रश्न है कि लड़कियों को आर्मी में जाने के लिए क्या करना पड़ता है? आइये इसके बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करते है।
- सबसे पहले महिला उम्मीदवारों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा
- पहले चरण में पूरे भारत में फैले कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी
- इसके बाद भर्ती स्थल पर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा
- फिजिकल टेस्ट के पास होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा, उसके बाद
- मेडिकल में पास होने वाले उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट जारी होगी
भर्ती प्रक्रिया – आर्मी में लड़कियों की भर्ती कैसे होती है
महिला आर्मी भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होती है। पहले चरण में पूरे भारत में फैले कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) होगी और दूसरे चरण में रैली स्थल पर सेना भर्ती कार्यालयों (एआरओ) द्वारा भर्ती रैली होगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CEE)
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होंगे, जिन्हे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद निर्धारित तिथि में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर इसका आयोजन होगा, परीक्षा में शामिल होने जाने पूर्व सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रखे और पूरी तैयारी कर लें
जरूरी बाते (परीक्षा में जाने से पूर्व)
उम्मीदवार को अपना उपयोगकर्ता नाम (जो उम्मीदवार का रोल नंबर है) और पासवर्ड एसएमएस / ईमेल द्वारा प्राप्त करना होगा।
उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहिए और परीक्षा केंद्र पर रंगीन प्रिंटआउट ले जाना चाहिए। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उन्हें निर्देशों का पालन करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश द्वार परीक्षा के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले खोल दिए जाएंगे और बंद हो जाएंगे। परीक्षा के समय से 30 मिनट पहले। प्रवेश द्वार बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की अनुमति नहीं है।
आर्मी में लड़कियों के लिए फिजिकल टेस्ट
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शार्ट लिस्ट किये गए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट में शामिल किया जाएगा, जिसके तहत मैदान में अलग-अलग प्रकार के फिजिकल टेस्ट होंगे आइये जानते है की सभी फिजिकल टेस्ट और आर्मी में लड़कियों की दौड़ कितनी होती है, जिसका विवरण इस प्रकार है
आर्मी में लड़कियों की दौड़ – 1600 मीटर दौड़ (1.6 KM Running)
महिला उम्मीदवारों को 1600 मीटर दौड़ पास करनी होगी, इसके लिए एक मैदान में 400 मीटर के चार चक्कर लगाने होगें इसमें पास होना अनिवार्य है यह दौड़ दो ग्रुप में पूरी होती है ग्रुप – I और ग्रुप – II यह समय अंतराल पर आधारित होता है।
ग्रुप | समय |
---|---|
ग्रुप – I | 7 मिनट 30 सेकेंड तक |
ग्रुप – II | 7 मि. 31सेकेंड से 8 मिनिट तक |
10 फीट लंबी छलांग (10 Feet Long Jump)
इसके तहत महिला उम्मीदवारों को 10 फीट लंबी छलांग लगानी होगी, इस टेस्ट को पास करना अनिवार्य है।
3 फीट ऊंची छलांग (3 Feet High Jump)
इसके तहत महिला उम्मीदवारों को 3 फीट ऊंची छलांग लगानी होगी, इस टेस्ट को भी पास करना अनिवार्य है।
आर्मी में लड़कियों के लिए मेडिकल टेस्ट
फिजिकल फिटनेस टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा आर्मी मेडिकल टीम द्वारा रैली साइट पर आर्मी मेडिकल मानकों और नीति के अनुसार प्रचलित विषय पर आयोजित की जाएगी।
विशेषज्ञ समीक्षा के लिए अनफिट उम्मीदवारों को एमएच भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को रेफरल से 5 दिनों के भीतर निर्दिष्ट सैन्य अस्पताल में रिपोर्ट करना होगा और नीति के अनुसार 07 दिनों के भीतर सैन्य अस्पताल द्वारा पूरी की जाने वाली चिकित्सा परीक्षा की समीक्षा करनी होगी।
प्रेगनेंसी – आर्मी में लड़कियों की भर्ती कैसे होती है?
कोई भी महिला उम्मीदवार, यदि गर्भवती पाई जाती है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और उसकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी। एक उम्मीदवार को रिपोर्टिंग के समय, सीएमपी केंद्र और स्कूल में प्रशिक्षण के समापन तक और अग्निवीर के रूप में चार साल की सेवा की अवधि के दौरान गर्भ धारण नहीं करना चाहिए।
भर्ती रैली के लिए रिपोर्ट करने पर एक सरकारी मेडिकल डॉक्टर (न्यूनतम एमबीबीएस योग्यता के साथ) से एक उम्मीदवार की कोई गर्भवती स्थिति नहीं बताते हुए एक मेडिकल सर्टिफिकेट और प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट करने पर फिर से एक नया प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें विफल रहने पर व्यक्ति सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जायेगा
आर्मी में जाने के लिए लड़कियों को क्या करना चाहिए?
यदि कोई भी महिला आर्मी में जाने की चाहत रखती है तो कुछ विशेष बातो का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह सेना में भर्ती हो सके, आर्मी में जाने के लिए लड़कियों को क्या करना चाहिए इसके लिए निम्न जरूरी बाते याद रखें
- लड़कियों को आर्मी में जाने के लिए न्यूनतम 17 ½ वर्ष आयु का होना आवश्यक है, यदि आयु इससे कम है तो न्यूनतम आयु होने तक इन्तजार करे और इसका अभ्यास करते रहें
- भर्ती रैली के पहले कुछ महीने पहले से ही दौड़ और फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए
- महिला आर्मी भर्ती रैली में शामिल होने से पहले अपने सभी दस्तावेज पूर्ण कर लें, जैसे
- आधार कार्ड /परिचय पत्र
- निवास, ड्राइविंग लाइसेंस (यदि हो तो)
- कक्षा 10वी या मेट्रिक की मार्कशीट
- फोटो
- चरित्र प्रमाण पत्र, स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र
- अविवाहित प्रमाण पत्र
- रिलेशन प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
- खेल प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
- NCC प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
- यदि कोई दस्तावेज आपके पास न हो तो उसे समय से पहले ही पूर्ण कर लें
- शारीरक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए योग, व्यायाम जरूर करें
- भर्ती नोटफिकेशन के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करते रहे ताकि ऑनलाइन फॉर्म की जानकारी मिलती रहे इसके लिए आप Hindiexamalert.com पर समय समय पर विजिट करते रहें
यह भी पढ़ें: SSC GD के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए
अंतिम शब्द – आर्मी में लड़कियों की भर्ती कैसे होती है?
आर्मी में लड़कियों की भर्ती कैसे होती है? इसकी सारी जानकारी हमने विस्तार पूर्वक आपके साथ शेयर कर दी है। हमे आशा है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी, यदि अब भी आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते है। किसी भी प्रकार के नए अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है।
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें | Click Here |
यूट्यूब चैनल ज्वाइन करें | Click Here |
फेसबुक पेज लाइक करें | Click Here |
Frequently Asked Questions (FAQs)
आर्मी में लड़कियों की दौड़ कितनी होती है?
आर्मी भर्ती में लड़कियों की 1600 मीटर की दौड़ कितनी होती है। इसे 8 मिनिट तक पूरा करना होता है।
आर्मी में लड़कियों की हाइट कितनी होनी चाहिए?
आर्मी में जाने के लिए लड़कियों की हाइट न्यूनतम 162 सेमी होना जरूरी है।
okk hmm apki bato sa shamat h
Thanks and also thanks for visiting hindiexamalert.com
Kya jyada age Wale join nahi kar sakte like a 28/30 age Wale ledies
NO, fir officer rank ke liye try karna padega wo bhi territorial army me
🙂🙂
Thankyou 🤠
Welcome, Jay Hind
Tq Sab jankari dene ke liye
Welcome
Thanks
Ager ladaki ka height 155 cm hai to Indian army nhi ban sakte
is height me kewal officer ka hi chance hai, Agniveer me apply nahi kar sakti
Kya girls ki height 152cm honi chahiye ya isse jyada
Minimum 162 CM
Agr eyesight weak h
To kya army join kr skte h
physical test karne ke baad medical hota hai jaha eye related checkup hota hai, jisme eye test, coler vision, color blendness jaise test hote hai yadi aapko unko paas kar lete hai to aap fit hai yadi koi dikkat hoti hai to MH lag jata hai
Age upto kitni honi chahiye
17.5 yrs se 21 yrs